फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 मवेशी छुड़ाए, चार पशु तस्कर काबू

Wed, 18 Nov 2015 01:11 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाने वाले पशु तस्करों के खिलाफ राजोरी पुलिस द्वारा छेड़ी गई विशेष मुहिम के तहत मंगलवार को पुलिस ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए नाकों के दौरान चार पशु तस्करों को दबोच लिया।
विज्ञापन


उनके कब्जे से 34 मवेशियों को छुड़ा लिया गया है, साथ ही चार वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार राजोरी पुलिस थाने के एसएचओ चमन गोरखा की टीम ने डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी की अध्यक्षता में राजारी जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुरादपुर क्षेत्र में लगाए विशेष नाके के दौरान मुगल रोड से घाटी की ओर जा रहे मवेशियों से लदे चार वाहनों को रोका गया। इनमें मवेशी लादे गए थे।

पशु तस्करी के आरोप में पुलिस ने सवार चार पशु तस्करों सारजू दीन निवासी धर्मसाल, अब्दुल गफूर निवासी थन्नामंडी, मोहम्मद बिलाल निवासी गुरदन राजोरी को गिरफ्तार कर सभी चार वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


जिले की कोटरंका पुलिस थाने के एसएचओ जहांगीर अहमद की टीम ने राजोरी बुद्धल रोड पर लगाए नाके के दौरान कश्मीर घाटी की ओर पैदल जा रहे एक तस्कर मोहम्मद मुश्ताक निवासी लाह थन्नामंडी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 मवेशियों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें