फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जीएमसी राजोरी के क्वारंटाइन केंद्र से 32 और लोग लौटे घर

Sun, 16 Feb 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी जिले के बड्डाल गांव में रहस्यमयी बीमारी से हो रही मौतों के चलते क्वारंटाइन किए गए 32 और ग्रामीण शनिवार को घर लौट आए। अधिकारियों ने बताया कि जीएमसी राजोरी में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में 50 ग्रामीणों को निगरानी में रखा गया था, जिनमें से अब 18 लोग अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोटरंका उप-मंडल के सुदूर बड्डाल गांव में 7 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच 13 बच्चों सहित तीन परिवारों के 17 सदस्यों की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई। इस रहस्यमयी बीमारी के कारण पूरे क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।
350 ग्रामीण पहले ही लौट चुके हैं घर
तीन दिन पहले 22 दिनों तक क्वारंटाइन केंद्रों में रहने के बाद, 70 परिवारों के कम से कम 350 सदस्यों को घर लौटने की अनुमति दी गई थी। ये लोग सरकारी नर्सिंग कॉलेज भवन और सरकारी लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, देश के प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों की मदद लेने के बावजूद मौतों का सही कारण अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, खाद्य शृंखला में किसी न्यूरोटॉक्सिन (जहरीला तत्त्व) की मौजूदगी को मौतों की मुख्य वजह माना जा रहा है।
अभी भी जारी है निगरानी
राजोरी के जीएमसी अस्पताल में 18 लोग अभी भी निगरानी में हैं और विशेषज्ञ लगातार इस बीमारी के सही कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें