फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 300 मरीजों का जांचा गया स्वास्थ्य

Sat, 04 Oct 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब की जिला इकाई द्वारा जहां एक तरफ विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री व दवाएं भेंट की जा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ क्लब द्वारा पीड़ितों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्लब द्वारा मंजाकरोट तहसील के बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा महिलाओं, बच्चों व पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस अवसर पर पीड़ितों में नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। वहीं रोटरी क्लब के जोनल हेड केके लंगर ने बताया कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 300 के करीब मरीजों की जांच कर उनमें दवाएं बांटी गईं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंजाकोट के सरपंच ने रोटरी क्लब के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे कई गरीब परिवारों को बहुत लाभ पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें