फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में बारिश, बर्फबारी, 11 तक बिगड़ा रहेगा मौसम 

Sat, 09 Apr 2016 11:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासत में शनिवार से अगले 72 घंटों के लिए मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग श्रीनगर की भविष्यवाणी में राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। श्रीनगर में शुक्रवार की शाम झमाझम बारिश हुई तो जम्मू में बादल छा गए। 
विज्ञापन


खराब मौसम की जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। शुक्रवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा बड़े वाहनों को छोड़ा गया, जबकि सुबह दोनों ओर से यात्री वाहन भेजे गए। इस बीच गुलमर्ग 0.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। 

खराब मौसम का असर 13 अप्रैल तक रह सकता है। बारिश और बर्फबारी को देखते हुए घाटी और जम्मू संभाग के प्रभावित इलाकों में सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौसम में घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन का खतरा रहता है। 
विज्ञापन


तेज बारिश की सूरत में फसलों को नुकसान होगा। मौसम के उतार-चढ़ाव से सेहत पर भी असर पड़ रहा है। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का पारा 19.0, पहलगाम में सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 17.1, लेह में 14.8 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें