फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में भूस्खलन होने से तीन घंटे बाधित रहा मार्ग,यात्रा के पहले बहाल किया गया यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिले में कई दिनों से जारी बारिश केे बाद रविवार दोपहर को एकदम साफ मौसम के बीच पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में भूस्खलन होने से पहाड़ से भारी मात्रा में पत्थर, मिट्टी और पेड़ दरक कर मार्ग पर आ गिरे। इससे मार्ग बाधित हो गया।
भूस्खलन होते ही क्षेत्र में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात पुलिस एवं सेना के जवानों ने मार्ग पर यातायात रोककर प्रशासन को सूचना दी। इसके तुरंत बाद सीमा सड़क संगठन की तरफ से जेसीबी लगाकर मलबा हटाया गया। कुछ ही समय बाद एक बार फिर से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिसे तीन घंटों के कड़े़ प्रयास से जेसीबी की सहायता से मलबा हटाने के बाद श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के पहुंचने से पहले मार्ग को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऊपर वाले का शुक्र है कि जब भूस्खलन हुआ तो उस समय कोई वाहन अथवा कोई पैदल नहीं गुजर रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 12 बजे पुंछ जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर गांव खनेतर और गांव कलाई के बीच पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को भारी बारिश के बीच भूस्खलन हुआ था। वहां आज धूप के बीच भूस्खलन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें