फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch: डिग्री कॉलेज के पास दुर्घटनावश चली गोली, दो CRPF के जवान घायल, अस्पताल भर्ती

Thu, 16 Mar 2023 01:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ शहर में ड्यूटी के दौरान अपनी ही राइफल से दुर्घटनावश चली गोली से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में डिग्री कॉलेज के पास गोली चलने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  गुरुवार सुबह सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ के बाहर दुर्घटनावश से अर्धसैनिक बल के एक जवान द्वारा बंदूक से गोली चलने के कारण दो जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ 200 बटालियन के एक वाहन में सवार एक कांस्टेबल नवजोत राय कथित तौर पर गलती से गोली चली, जिससे वह खुद और उनके सहयोगी एसआई रजनी कांता को चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें