फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीछ हमले में दो भाई घायल

Wed, 04 Nov 2015 01:08 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी तहसील में जंगली रीछ हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रियाज अहमद और शमशदीन गांव में स्थित खेतों में घास की कटाई के लिए जैसे ही घर से निकले कि बीच रास्ते में एक जंगली रीछ ने उन पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

रीछ द्वारा हमला किए जाने पर दोनों के शोर मचाने पर उनके परिवार के सदस्य और आस पास के ग्रामीण पहुंचे और रीछ पर हमला करते हुए उसे जंगल की तरफ  भगाया। दोनों घायलों को पहले गांव स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में लाया गया जहां उसे उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपजिला अस्पताल मंडी भेजा गया।
विज्ञापन


रियाज के सिर और पीठ पर करीब 55 टांके लगाए गए, जबकि शमशदीन को करीब 36 टांके  लगे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी जान को अभी कोई खतरा नहीं है। घटना से ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें