कांग्रेस नेता एवं एमएलसी जहांगीर हुसैन मीर ने मंडी तहसील के गांव डांगरी में उप चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन कर उसका कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के लिए तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
उन्होंने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि जल्द यहां अच्छा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित हो सके। उपस्थित ग्रामीणों ने चिकित्सा विभाग और जहांगीर मीर का धन्यवाद करते हुए कहा कि मीर के प्रयासों के बाद ही इस दूरदराज के गांव में हेल्थ सब सेंटर स्थापित हो सका है।