मंडी तहसील में जंगली रीछ हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपजिला अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार रियाज अहमद और शमशदीन गांव में स्थित खेतों में घास की कटाई के लिए जैसे ही घर से निकले कि बीच रास्ते में एक जंगली रीछ ने उन पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
रीछ द्वारा हमला किए जाने पर दोनों के शोर मचाने पर उनके परिवार के सदस्य और आस पास के ग्रामीण पहुंचे और रीछ पर हमला करते हुए उसे जंगल की तरफ भगाया। दोनों घायलों को पहले गांव स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में लाया गया जहां उसे उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपजिला अस्पताल मंडी भेजा गया।
रियाज के सिर और पीठ पर करीब 55 टांके लगाए गए, जबकि शमशदीन को करीब 36 टांके लगे हैं। चिकित्सकों के अनुसार उनकी जान को अभी कोई खतरा नहीं है। घटना से ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी रोष है।