पुंछ में एन सी सी की तरफ से जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में आयोजित मैराथन एंप श्रदांजली कार्य?
- फोटो : POONCH
पुंछ। 5वीं वाहिनी एनसीसी की तरफ से जलियांवाला बाग के 102 बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की याद में मंगलवार को मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें एनसीसी 5वीं वाहिनी के अंतर्गत आने वाले पुंछ के सैकड़ों कैडेट लड़के एवं लड़कियों ने भाग लिया।
पुंछ के नाटो आडिटोरियम के बाहर बड़ी संख्या में कैडेट, जवान, अधिकारी और अन्य लोग एकत्र हुए। जहां कमांडिंग अधिकारी कर्नल श्रीकांत राय मुख्य अतिथि उपस्थित हुए और मैराथन को झंडी दिखा कर रवाना किया। साथ ही एनसीसी कैडेट जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में तीन किलोमीटर मैराथन में भाग लेते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कृष्ण चंद्र पार्क में पहुंचे। जहां मैराथन संपन्न हुई। इसके बाद कर्नल श्रीकांत राय की अगुवाई में एनसीसी कैडेट ने नाखां वाले चौराहे के पास स्थित ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह स्मारक पर जलियांवाला बाग के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार, रियाज अहमद, महिपाल शर्मा और जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद कासिम भी उपस्थित रहे।