फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने मुगलरोड का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पुंछ जिले में मुगलरोड पर यातायात बहाल होने पर पीडब्लयूडी के चीफ इंजीनियर पीर गली का दोरा करते - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। चार दिन के बाद मुगलरोड से बर्फ हटा कर यातायात बहाल किए जाने के उपरांत पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अभियंता फरीद चौधरी ने मुगलरोड का निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई की तरफ से मुगलरोड के विपरीत परिस्थितियों, भारी ठंड और कई प्रकार की चुनौतियों के बावजूद रिकार्ड समय में भारी बर्फबारी से बंद मुगलरोड को फिर से यातायात के लिए बहाल किए जाने को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयास की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन

फरीद चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक संभव हो वह मुगलरोड को वाहनों के चलने योग्य बनाए रखेें, ताकि पुंछ राजोरी के लोगों की मुगलरोड के रास्ते आवाजाही जारी रह सके। मुख्य अभियंता का कहना था कि मुझे गत दिनों मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे कि मैं मुगलरोड का दौरा कर बर्फ हटाने के अभियान का निरीक्षण करूं। ताकि मुगलरोड से बर्फ हटा कर यातायात बहाल करने के का कार्य जारी रहे। आज मैंने देखा है कि हमारे मेकेनिकल इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से मुगलरोड पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने और एवलांच आने के बावजूद बर्फ हटाने का काम पूरा किया है। आज मुगलरोड पर पुंछ और कश्मीर से दोनों तरफ से गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। मैंने देखा कि मुगलरोड से बर्फ हटा कर इसे यातायात योग्य बनाना काफी कठिन कार्य है, परंतु हमारे कर्मचारियों और अधिकारियों ने उस कठिन कार्य को भी आसानी से कर दिखाया है। अब हमारा यह प्रयास रहेगा कि जब तक सरकारी तौर पर मुगलरोड को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए जाते हम इस पर वाहनों की निर्विध्न आवाजाही बहाल रखेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मोहम्मद तारिक खान, जूनियर इंजीनियर ताहिर न्याज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें