पुंछ जिले के लोरन स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों में स्कूल बैग एंव पुस्तके वितरित करते सैन्य अधिक?
- फोटो : POONCH
पुंछ। सुरनकोट तहसील में तैनात रोमियो फोर्स छह सेक्टर के अधीनस्थ राष्ट्रीय राइफल ने सुरक्षा के दायित्व के साथ ऑपरेशन सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए जिले के दुरदराज के क्षेत्र लोरन के विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अवसर पर राष्ट्रीय राइफल की तरफ से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के छात्र-छात्राओं में स्कूली बैग एवं पुस्तकें भी वितरित की गई। राष्ट्रीय राइफल की तरफ से आज हायर सेकेंडरी स्कूल लोरन, मिडिल स्कूल लोरन सहित विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें स्कूलों में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
राष्ट्रीय राइफल के अधिकारियों ने कहा कि चार से 15 नवंबर के बीच बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के मनोरंजन एवं स्वास्थ्य एवं विकास के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।