पुंछ के खनेतर क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तरफ से चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दोरान जवान
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के खनेतर क्षेत्र में शनिवार को सुबह पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेना की 39आरआर ने एक तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताकर खनेतर के ग्रामीण एवं जंगली क्षेत्रों को खंगाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे पुंछ पुलिस के एसओजी और सेना की 39आरआर ने डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में खनेतर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान में सैकड़ों जवानों ने भाग लेते हुए लोअर खनेतर से लेकर खनेतर टॉप और दूपड़ियां के जंगलों के चप्पे चप्पे को खंगाला।
गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ के प्रयासों को देखते हुए पिछले कई दिनों से सुरक्षा बल इस प्रकार के तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाया जा सके।