फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड की ओर से सोमवार को आपरेशन सद्भावना के तहत नियंत्रण रेखा के समीप स्थित शिक्षण संस्थानों में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण संस्थानों व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के लिए जागरुकता रैली निकालकर स्वच्छता की शपथ ली। जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड व जिले में तैनात सेना की बटालियन की तरफ से नियंत्रण रेखा पर गुलपुर, सलोत्री, बलनोई, सागरा, टांई और मेंढर कस्बे में शिक्षण संस्थानों में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुलपुर के शिक्षा संस्थानों में साफ-सफाई के साथ छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक पेश करते हुए ग्रामीणों व अन्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जबकि सागरा, बलनोई और टांई में सफाई के साथ ही स्वच्छता का महत्व बताया गया। जिसमें छात्रों ने अपने विचार रखे और भारत को स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
मेंढर कस्बे में सेना की तरफ से स्वच्छ भारत जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों रहे। रैली के दौरान सेना की तरफ से रास्ते में दवाइयों का छिड़काव किया गया। जबकि छात्र नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे थे। मेंढर डिग्री कालेज से शुरू हुई जागरुकता रैली विभिन्न मोहल्लों व बाजारों से होती हुई डिग्री कालेज पहुंच कर समाप्त हुई। इसके बाद स्वच्छ भारत में अपना योगदान देने के लिए शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें