फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में बारिश से लोगों को मिली गर्मी व उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद झमाझम बारिश से मेंढर निवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। इसके पहले सुबह से ही आसमान साफ था। सूरज निकलने के साथ ही पर गर्मी जारी हो गई। दोपहर तक गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। बाद में बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मेंढर वासी विजय कुमार, विशाल शर्मा, राजेश कुमार, राम कुमार, बलवंत सिंह, सुनील, रजत कुमार, मोहम्मद तारक, फैज अहमद और राम अवतार ने कहा कि इस वर्ष सावन का महीना भी तकरीबन सूखा ही रहा और काफी कम वर्षा हुई, जिससे यहां गर्मी भी ज्यादा पड़ी और किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसीलिए यहां पर मक्की की फसल अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। इस बारिश से फसलों को भी काफी फायदा होगा। लोगों को गर्मी और उमस से भी कुछ राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें