फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी और पहाड़ी लोगों ने प्रवासी सर्वे पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील मुख्यालय पर वीरवार को ओबीसी एवं पहाड़ी वर्ग के लोगों ने सरकार के कराए जा रहे प्रवासी लोगों के सर्वे में इन वर्ग के लोगों को शामिल न किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि ओबीसी और पहाड़ी वर्ग के उन लोगों को भी प्रवासी सर्वे में शामिल किया जाए, जो आधा वर्ष अपने मवेशियों के साथ पहाड़ों में स्थित ढोकों में बिताते हैं।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को मंडी कस्बे में दर्जनों ओबीसी और पहाड़ी वर्ग के लोग एकत्र हुए, जहां उन्होंने अब्दुल सलाम, शौकत हुसैन, अब्दुल गनी और मोहम्मद सखी की अगुवाई में प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में मोहम्मद सखी और अब्दुल गनी ने कहा कि सरकार की ओर से प्रवासी सर्वे के नाम पर केवल गुज्जर बक्करवालों के सर्वे किए जा रहे हैं, जबकि हम लोग भी उनकी ही तरह वर्ष के छह महीने पहाड़ों पर कठिन परिस्थितियों में बिताते हैं। हमारी 12 से ज्यादा पीढ़ियां इसी प्रकार का जीवन यापन करती आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी भी ढोकें हैं, जिनका रिकार्ड उनके ही नाम पर है। लेकिन, जो लोग सर्वे कर रहे हैं, उन्होंने इन लोगों को सर्वे में शामिल करने से इंकार कर दिया है, जोकि उनके साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रदर्शन के माध्यम से जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन को सचेत करना चाहते हैं कि प्रवासी सर्वे दोबारा कराया जाए, और नए सर्वे में इन लोगों को भी शामिल किया जाए। अगर ऐसा न किया गया तो हजारों लोग पूरे जम्मू कश्मीर में सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें