फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश थमते ही विद्युत विभाग कर्मचारियों ने कड़े प्रयासो से बिजली के ध्वस्त ढांचे को दुरूस्त कर बिजली सप्लाई की बहाल

विज्ञापन
पुंछ में बारिश से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खम्बों एंव तारों की मरमत करते विभाग के कर्मचारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पिुंछ। जिले में पिछले चार दिनों से जारी बारिश के थमने और मौसम साफ होने के साथ ही वीरवार को बिजली विभाग ने कड़े प्रयासों से नियंत्रण रेखा से सटे कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से गिरे बिजली के खंभों और टूटे तारों की मरम्मत कर बिजली की सप्लाई बहाल की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्र कस्बा, नूनांबाड़ी और इस्लामाबाद में कुछ स्थानों पर बिजली के ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। यहां कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए और तार टूट गए थे।
इसके बारे में जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर इरशाद हुसैन के निर्देश पर कर्मचारियों ने कुछ स्थानों पर मरम्मत करना शुरू किया था। इस बीच वीरवार को दिन भर मौसम पूरी तरह साफ होने पर सभी टूटे खंभों एवं तारों की मरम्मत कर बिजली की सप्लाई बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें