फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी ने की मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा, अफसरों को प्रबंध पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहर्रम जुलूसों और मजलिसों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। डीसी विकास कुंडल ने मंगलवार को मुहर्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुहर्रम जुलूसों और मजलिसों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं सुनिश्चित करने पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जुलूस के मार्गों, विशेष मजलिसों के दौरान निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति, सड़क की मरम्मत, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, चिकित्सा और एंबुलेंस की उपलब्धता, जन संबोधन प्रणाली, राशन और एलपीजी वितरण, यातायात प्रबंधन, सफाई, स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली और पानी के टैंकरों की व्यवस्था की अवश्यकताओं को उजागर किया। डीसी ने पुंछ नगर पालिका और सुरनकोट को कस्बों में आयोजन स्थलों में पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुहर्रम जुलूसों और इमामबाड़ों में पर्याप्त चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और विद्युत विकास विभागों को धार्मिक स्थलों और जुलूस स्थलों पर निरंतर पानी और बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर तैनात करने के लिए भी कहा गया। उन्होंने मुहर्रम के शांतिपूर्ण और सम्मानजनक पालन को सुनिश्चित करने के लिए समुदाय के नेताओं और नागरिक समाज के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। एएसपी पुंछ ने मोहन शर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें