संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा । धर्मनगरी के साथ लगते गांव कड़माल में सेवा भारती द्वारा संचालित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित समर कैंप का समापन हुआ । इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा विधायक बलदेव राज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
उन्होंने स्कूल के बच्चों को वाहन को लेकर आ रही समस्याओं का निदान करते हुए घोषणा की कि वह अपने विधानसभा विकास फंड से स्कूल को विंगर वाहन जल्द भेंट करेंगे और जल्दी उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य सपना शर्मा ने 6 से 16 जून तक आयोजित समर कैंप के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में विद्यार्थी शिक्षा के साथ ही खेल और अन्य क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों को यातायात को लेकर आ रही परेशानियों को लेकर जल्द ही स्कूल को विंगर वाहन भेंट किया जाएगा। इस मौके पर सेवा भारती के शिव कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सतीश मित्तल, सरदारी लाल दुबे, मनोज सदोत्रा, रणजीत सिंह, गोपाल कृष्ण, सुखदेव सिंह सहित स्कूल की अध्यापिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।