धोखाधड़ी गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से खरीदा था वाहन
पुंछ। टेलीग्राम और ड्रीम 11 से ऑनलाइन धोखाधड़ी से अर्जित अपराध की आय के खिलाफ वीरवार को एक बड़ी कार्रवाई में सुरनकोट पुलिस स्टेशन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107 के तहत लगभग 8.5 लाख रुपए की चल संपत्ति कुर्क की है।
जानकारी के अनुसार आईटी एक्ट की जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि आरोपी साजिद खान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी डोगरेयां तहसील सुरनकोट द्वारा टेलीग्राम एप्लिकेशन और ड्रीम 11 प्लेटफॉर्म का उपयोग करके धोखाधड़ी और प्रतिरूपण से जुड़ी धोखाधड़ी गतिविधियों के माध्यम से उत्पन्न अपराध की आय से एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार खरीदी है। संवाद