पुंछ। मेंढर में बुधवार को संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में दिनभर तलाशी अभियान चलाया। मगर देर शाम तक उनके हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को उपजिला मेंढर के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट में संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी, सेना और सीआरपीएफ ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया जो देर शाम तक जारी रहा। मगर इस दौरान कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। सुरक्षाबलों ने क्षेत्र निवासियों से आग्रह किया कि अगर वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तत्काल इसकी सूचना दें। संवाद