इससे पहले 16 नवंबर को जिले की सुरनकोट तहसील मुख्यालय के पास धमाका हुआ था। शरारती तत्वों ने कृष्ण एंव शिव मंदिर को निशाना बना कर ग्रेनेड से हमला कर माहौल बिगाड़ने की साजिश की। हमले में मंदिर के आंगन का फर्श सीढ़ियां और छत को नुकसान पहुंचा, जबकि मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित रहीं। धमाका होते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों में आतंकी हमले की आशंका पैदा हो गई।
नजदीक में रहने वाले कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। सेना व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने तत्काल फारेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया। एलओसी के नजदीक और संवेदनशील इलाका होने के कारण सुरक्षाबल जांच में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।