फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस,पी डीपी,भा ज पा,नैंका सहित कई दलों ने किया उपराज्यपाल के सलाहकार से मुलाकात का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सियासी दलों के प्रतिनिधियों को एक साथ मुलाकात के लिए बुलाए जाने पर भाजपा समेत अन्य दलों ने एलजी के सलाहकार के दौरे से किनारा कर लिया। डाकबंगला में बुधवार को अफरातफरी मच गई। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान से मुलाकात करने के लिए आए राजनीतिक दल के नेताओं ने सलाहकार से मुलाकात का बहिष्कार कर दिया। इन दलों में कांग्रेस, पीडीपी, भाजपा, नेकां, अपनी पार्टी के नेता शामिल रहे। उन्होंने जिला प्रशासन और सलाहकार के प्रति रोष प्रकट किया। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियोें ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

सलाहकार फारूक खान दो दिवसीय पुंछ दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात के लिए प्रशासन ने कई धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं नागरिकों के प्रतिनिधि मंडलों को डाक बंगले में बुलाया। जहां अधिकारियों की बैठक के बाद प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात का क्रम शुरू हुआ। सबसे पहले बीडीसी, डीडीसी, पूर्व एमएलए एवं एमएलसी, नगर पालिका, बार एसोसिएशन, एवं कुछ धार्मिक संगठनों के मंडलों ने फारूक खान से मुलाकात की। उसके बाद अधिक समय हो जाने पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मंडलों को एक साथ मिलने के लिए बुलाया। इस पर सभी दल के नेता भड़क उठे और मुलाकात का बहिष्कार कर दिया।
पत्रकारों से बातचीत में फारूक खान ने कहा कि यहां सबको आजादी है वो किससे मुलाकात करे, किससे नहीं। जिन्होंने मुलाकात न करने का फैसला किया है उनका स्वागत है, लेकिन अगर वो मुलाकात करते और उन लोगों जिनका वह प्रतिनिधित्व करते हैं उनकी बात करते तो कुछ लाभ होता। उन्होंने मुलाकात नहीं की यह उनकी मर्जी है। जिन लोगों ने हमसे मुलाकात की है, उन्होंने यहां के लोगों के मसले उजागर किए हैं। हम बहिष्कार करने वाले के कारण आम लोगों का नुकसान नहीं होने देंगे। आम लोगों के मसले हल करेंगे।
विज्ञापन

वहीं बहिष्कार करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने वाल जिला सचिव गुलजार जट्ट, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील गुप्ता, नेकां के जिला प्रधान बाग हुसैन राठोर, पीडीपी जिला प्रधान शमीम डार आदि ने कहा कि हमें जिला प्रशासन की तरफ से सुबह 11 बजे से यहां बुलाया। दो बजे हमें कहा गया कि आप सभी एक साथ टेंट में आ जाएं, जहां फारूक खान साहब आप सबसे एक साथ मिलेंगे। जबकि इससे पहले फारूक खान ने डाक बंगला सभागार में एक-एक करके कई प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। हमें एक साथ मुलाकात के लिए बुलाया है। जो हमारा अपमान है। हम खुले में और एक साथ उनसे मुलाकात नहीं करेंगे। इसलिए हम बहिष्कार कर यहां से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें