फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरे करें विकास कार्य : सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने बुधवार को डाक बंगला में विभागों के जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए। उपायुक्त राहुल यादव की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इस पर खान ने कहा कि विकास कार्य समय से पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

लोगों की मुश्किलों को दूर करने को प्राथमिकता दें। फारूक खान ने कहा कि उपराज्यपाल प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की परेशानियां दूर करना एवं विकास कराना है। इसके लिए निचले स्तर पर विकास की स्थित, गति और कार्य समय पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि पुंछ में वह यही देखने आए हैं। मंगलवार को मेंढर का दौरा कर विकास कार्यों के बारे में जाना। जन प्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। बुधवार को पुंछ, मंडी और सुरनकोट का दौरा कर लोगों एवं अधिकारियों से मुलाकात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें