महबूबा मुफ्ती से मिले पुंछ के युवा
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ स्थित डाक बंगला में युवाओं ने पुंछ यूथ के बैनर तले सुखविंदर सिंह, कमल जीत सिंह और सतविंद सिंह की अगुवाई में पीडीपी अध्यक्ष मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुुलाकात की। युवाओं ने जिले के लोगों को पेश आ रही कई प्रकार की समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष उजागर करते हुए उन्हें बताया कि पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल सहित सभी अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी है।
इसमें जिला अस्पताल में ईएनटी, नेत्र विशेषज्ञ, स्किन स्पेशलिस्ट सहित कई डॉक्टरों के पद कई साल से खाली हैं। जिले में वर्ष 2014 से बिजली की 132 केवी लाइन जो बाढ़ के कारण ध्वस्त हो गई थी, उसे दोबारा बहाल नहीं किया गया है।
पुंछ मंडी और पुंछ मेंढर सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
युवाओं ने महबूबा मुफ्ती से पुंछ जिले की इन मुख्य परेशानियों को उजागर कर इनका हल कराने का आग्रह करते हुए कि वह उपराज्यपाल से मुलाकात कर पुुंछ की इन मांगों को पूरा करवाएं।