पुंछ। आल जम्मू-कश्मीर, लददाख टीचर फेडरेशन ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में हरि मेमोरियल मॉर्डन हाई स्कूल में शुक्रवार को कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों के अलावा शिक्षकों और लेक्चररों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि अनवर खान ने कहा कि यह समय शिक्षकों अपनी पहचान एवं आत्म विश्लेषण का है। क्योंकि शिक्षक ही छात्र समुदाय को सही दिशा में ले जा सकता है। अनवर खान ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अपने समय को सही दिशा में लगाने के साथ ही स्वयं पुस्तकें पढ़ें अपना विकास करने के साथ ही लगन से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। कार्यक्रम के अंत में मोहम्मद शफीक ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षकों आल जम्मू-कश्मीर लददाख टीचर फेडरेशन के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिल कर शिक्षकों की आवाज को और अधिक बुलंदी से उठा सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के उपप्रधान दर्शन भारती ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ की तरफ से अन्य कार्यक्रमों के साथ ही कर्तव्य बोध दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसका आयोजन हर वर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती तक आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोना के कारण 31 जनवरी तक किया गया है। कर्तव्य बोध दिवस मनाने का उद्देश्य शिक्षकों को अपनी पहचान कराने एवं अपने कर्तव्य का बोध कराना है। ताकि शिक्षा क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित बनाया जा सके। संगठन का मानना है राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज का निर्माण करना सामाजिक विषयों में भागीदारी करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रहित हेतु तैयार करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दी प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर इस मौके पर मोहम्मद शफीक व अन्य लोग मौजूद रहे।