फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी और आज नगरोटा में हुआ आतंकी हमला जिला परिषद चुनाव के खिलाफ है अशोक कौल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर हर दिन होने वाली गोलाबारी और वीरवार को नगरोटा में बन टोल प्लाजा पर हुआ आतंकी हमला जम्मू-कश्मीर में हो रहे डीडीसी चुनाव के खिलाफ है। यह उन शक्तियों का काम है जो जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत नहीं होने देना चाहती हैं।
विज्ञापन

यह कहना है भाजपा के जम्मू-कश्मीर संगठन मंत्री अशोक कौल का, वह वीरवार को पुंछ दौरे के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। अशोक कौल का कहना है कि भाजपा की तरफ से पहली बार जम्मू-कश्मीर में पंचायतीराज को मजबूत बनाने और यहां तीन स्तरीय पंचायतीराज लागू किया जा रहा है। जिसे वह शक्तियां सहन नहीं कर पा रही हैं। इसलिए इस प्रकार की हरकतें कर रही हैं। हमारी पुलिस और सुरक्षा बल उन शक्तियों के मंसूबों को नाकाम बना रहे हैं जो जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत नहीं होने देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में पंचायतों को सभी प्रकार के अधिकार देने के लिए वचनबद्ध हैं, जिसके चलते पहले पंचायत चुनाव कराए गए। उसके बाद बीडीसी चुनाव और अब जिला परिषद चुनाव कराए जा रहे हैं। ताकि निचले स्तर से विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें