फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए एस पी पुंछ ने किया 30वीं जिला टेबल टैनिस प्रतियोगिता का उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने किया 30 वीं जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। इंडोर स्पोर्ट स्टेडियम में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से 30 वीं जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता टेबल टेनिस एसोसिएशन के चैयरमैन इंजीनियर सलीम बांडे और स्टेडियम मैनेजर निर्दोश कुमार ने की। एएसपी शेख खालिद अमीन मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेलों में बच्चों और युवाओं को जोड़े रखना सही मायने में समाजसेवा है। क्योंकि जितनी अधिक संख्या में बच्चे एवं युवा खेलों से जुड़ेंगे। समाज से उतनी ही तेजी से बुराइयां और बुरी आदतें अथवा नशीली वस्तुओं का सेवन समाप्त होगा। एकता एवं भाईचारे में बड़ोतरी भी खेलों से होगी। इंजीनियर सलीम बांडे ने कहा कि आज हमें सबसे अधिक प्रसन्नता का अहसास हो रहा है। क्योंकि 25 वर्ष के संघर्ष के बाद आज पहली बार जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता इस इंडोर स्टेडियम में आयोजन हो रहा है, जिसे बनवाने के लिए हमने हर सरकार से संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन टेबल टेनिस में कैडेट और सब जूनियर मुकाबले हुए। इसमें नरेंद्र सिंह और सलील रैना की देखरेख में कैडेट वर्ग में गुरीश ने वसीम को 11-9, 11-9 के सेट से हराया। अदनान ने परसीन को 11-5, 11-9 के सेट से हराया। कैडेट के फाइनल में अदनान ने गुरीश को 11-9, 7-11 और 12-10 के सेट से हराया। सब जूनियर वर्ग में प्रणव ने गुरीश को 11-8, 11-6 ने वसीम को 11-9, 11-4 प्रथम सूरी ने कामरान को 11-9, 11-3 अहसान ने मोसिन को 11-7, 11-3 से हराया। इस अवसर पर डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर मुदसिर हुसैन, एसएचओ एसडी सिंह और एसोसिएशन के पदाधिकारी अजीत सिंह, जसबीर सिंह, संदीप लूथरा, नरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें