फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, संसदीय क्षेत्र में लोगों से की मुलाकात

Fri, 20 Dec 2019 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिले सांसद जुगल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र से सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में पिछले दिनों गांव बांदी चीचियां में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों से मुलाकात की।

विज्ञापन


घायलों का हाल जानने के बाद उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। जुगल किशोर ने कहा कि लोकसभा सत्र समाप्त होने के बाद मैं पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों का दुख बांटने और आप लोगों मिलने आया हूं।

सांसद ने कहा कि संसद में आपकी आवाज उठाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने के दौरान मैंने पुंछ-राजोरी के लोगों, किसानाें, मजदूरों और नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी पीड़ितों की हमेशा बात रखी है। साथ ही आपकी सड़कों एवं अन्य विकास कार्यों के लिए आवाज बुलंद की है। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ ही गोलाबारी पीड़ितों से मिलना मेरे पुंछ आने का मकसद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें