फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से रवींद्र रैना ने की मुलाकात

Tue, 17 Dec 2019 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गोलाबारी में मारे गए बच्चे के परिजनों से मुलाकात करते रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना सोमवार को पुंछ पहुंचे। वह नियंत्रण रेखा पर स्थित कई क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही पिछले हफ्ते पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए गांव बांडी चेचियां के प्रभावित परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी हर प्रकार से सहायता प्रदान कराई जाएगी।

विज्ञापन


रैना के साथ बांडीचेचियां में पंच प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में बंकर का निर्माण नहीं हुआ है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में न तो उचित सुविधाएं हैं और न ही रात को डॉक्टर तैनात होता है। क्षेत्र की 12 पंचायतों में मात्र एक एंबुलेंस है, जिसके कारण घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी कठिन होता है।

कुछ लोगों ने आपातकाल गोलाबारी अथवा बड़े हादसों के समय घायलों को जम्मू पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की भी मांग की। रैना ने सभी बातों को उप राज्यपाल तक पहुंचा कर उन्हें हल कराने का वादा किया। मीडिया से बात करते हुए रैना ने जहां पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी में बच्चों को निशाना बनाने की निंदा की।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उन बच्चों ने पाकिस्तानी सेना या इमरान खान का क्या बिगाड़ा

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे जो हाथ में कलम और कॉपी लेकर पढ़ाई कर रहे थे, उन्होंने पाकिस्तानी सेना का क्या बिगाड़ा था, या इमरान खान का क्या बिगाड़ा था। जो गोलाबारी में उनको निशाना बनाया गया है। यह बर्बरता है, इंसानियत का खून है। रैना ने कहा कि हमने हमेशा एलओसी पर अमन चाहा है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने एलओसी पर शांति और अमन स्थापित करने की पहल की थी हम भी अमन बहाल की बात करते हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी गोलाबारी में शोएब अहमद और ताजीम अख्तर नाम के बच्चों की मौत हो गई है। रैना ने उनकी मौत पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रर्थाना की। गोलाबारी में घायल कुछ और लोगों से उन्होंने मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें