पुंछ में मुमकिन योजना के अंतरगत बेरोजगारों को वाहन की चाबियां प्रदान करते जिला विकास आयुक्त पुं?
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बेरोजगारों के स्वरोजगार के लिए जारी मुमकिन योजना के अंतर्गत आठ लोगों को लोड कैरियर वाहन प्रदान किए। इसके लिए नगर स्थित जिला विकास आयुक्त कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक श्रम आयोग आबिद हुसैन जाफरी ने की। जबकि, जिला विकास आयुक्त इन्द्र जीत इसके मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर आबिद हुसैन जाफरी ने बताया कि उपराज्यपाल प्रशासन ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के स्वरोजगार के लिए मुमकिन योजना शुरू की है। इसमें ड्राइविंग लाइसेंस धारक बेरोजगारों को वाणिज्यिक लोड कैरियर वाहन सस्ते ऋण पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सभी लोगों से आग्रह है कि इस मुमकिन योजना का लाभ उठाएं।