पुंछ। जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को मेंढर गनर के सहयोग से पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। इसमें आसपास क्षेत्र के 150 के करीब पूर्व सैनिक शामिल हुए। बैठक में बोर्ड के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जगमीत सिंह की अध्यक्षता में स्टेट बैंक आफ इंडिया, खादी ग्राम उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में पूर्व सैनिकों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान, पूर्व सैनिकों को बैंक से ऋृण के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें उनका लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। खादी ग्राम उद्योग की तरफ से भी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। लेफिटनेंट कर्नल जगमीत सिंह ने पूर्व सैनिकों को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का वादा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य पूर्व सैनिकों इस बात का गर्व अनुभव कराना भी है कि हम पूर्व सैनिक हैं और हम एक परिवार हैं। संवाद