फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुंदरबनी प्रीमियर लीग का खिताब सुंदरबनी सुपर किंग्स ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। एक महीने से जारी सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। रविवार को फाइनल मुकाबला सुंदरबनी सुपर किंग्स तथा वेनम वाइपर्स के बीच खेला गया। इसमें सुंदरबनी सुपर किंग्स ने फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरबनी सुपर किंग्स ने 196 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। 20-20 ओवर के इस महा मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इस मुकाबले में सुंदरबनी सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए सुरेंद्र शर्मा ने 31 बॉल में 44 रन बनाए। अनिल रैना ने मात्र 16 गेंद में 45 रन की विशाल पारी खेली। गेंदबाजी में पीयूष ने चार ओवर में 39 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं वेनम वाइपर्स की सारी टीम 17 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। वेनम वाइपर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पीयूष ने 32 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जबकि आशीष ने 31 गेंदों में 52 रन का अर्ध शतक लगाया। सुंदरबनी सुपर किंग्स की तरफ से राहुल ने चार ओवर में 23 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाते हुए विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इस प्रकार सुंदरबनी सुपर किंग्स ने लगभग 62 रन से वेनम वाइपर्स को हराकर सुंदरबनी प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया। पीयूष मैन ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने छह मैचों में 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। राहुल बाली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच समाप्त होने के बाद सभी आयोजकों को सम्मानित करने के साथ-साथ आए हुए सभी अतिथियों, मुख्य अतिथियों तथा गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें