फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में बंद घर से चोर इनवर्टर की बैटरियां, गोलक और मोबाइल ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला शीश महल में शनिवार देर रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में लगे इनवर्टर की दो बैटरियां, एक मोबाइल फोन, बच्चों की गोलक, अलमारी में रखे छह हजार रुपए सहित जरूरी सामान चुरा ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सूचना पर एएसआई तारिक खान की अगुवाई में पुलिस और फोरेंसिक लैब के सदस्यों ने घटनास्थल का जायजा लिया और सुबूत इकट्ठे किए।
विज्ञापन

पीड़ित सेवानिवृत्त सुबेदार मुश्ताक हुसैन ने बताया कि उनका पूरा परिवार उपजिला मेंढर के मनकोट स्थित अपने पैतृक घर गया हुआ था। इस बीच हमें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं। जब अंदर जाकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। चोरों ने पूरे घर का सामान खंगाला था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें