फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में लेबर यूनियन ने बस अड्डे पर किया प्रदर्शन

Mon, 26 Aug 2024 02:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर के बच्चों को छात्रवृत्ति और हादसे का शिकार होने वालों को सरकारी सहायता न मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिला लेबर यूनियन ने रविवार को पुंछ बस अड्डे पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी को दूर कर इंसाफ करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे लेबर यूनियन के अध्यक्ष ताहिर हुसैन शाह ने आरोप लगाया कि पिछले दो साल से पुंछ में केंद्र सरकार की तरफ से मजदूरों के पढ़ने वाले बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है और न ही किसी मजदूर के हादसे का शिकार होने पर टांग, बाजू, हाथ-पैर टूटने के बाद उसे सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने लेबर विभाग के कार्यालय में रिश्वतखोरी और धांधलियों का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई और विजिलेंस से जांच करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों का लेबर कार्ड तक नहीं बनाया जा रहा है और मजदूर काम छोड़कर छह महीने से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कुलदीप राज ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की तरफ से तो मजदूरों के लिए सबसे ज्यादा पैसा भेज जा रहा है। मगर पुंछ में उन्हें एक नया पैसा भी नहीं मिल रहा है यहां तक की मजदूरों के बीपीएल राशन कार्ड तक नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें