फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: फुटबॉल टूर्नामेंट में 17 वर्ष आयुवर्ग में जम्मू ने पुंछ को 4-3 से हराया

Sun, 25 Aug 2024 05:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर जिला फुटबाल में जम्मू बना ओवरऑल चैंपियन, अन्नय और सोबिया को बेस्ट प्लेयर का खिताब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाए जा रहे लड़कियों के 14 और 17 वर्ष आयुवर्ग के फुटबाॅल टूर्नामेंट शनिवार देर शाम को संपन्न हो गए। 17 वर्ष आयुवर्ग में जिला पुंछ और जिला जम्मू के बीच फाइनल मैच करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं खेल प्रमियों ने भाग लिया।
इस फाइनल मैच की अध्यक्षता आयोजन समिति प्रमुख विजय कुमार और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मूलराज उत्तम ने की, जबकि सेवानिवृत जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रेम प्रकाश लूथरा इसके मुख्य अतिथि रहे। पुंछ जिले और जम्मू जिले की खिलाडियों के बीच पहले हाफ और दूसरे हाफ में कांटे की टक्कर रही। अंतिम क्षण तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके चलते दोनों टीमों को पांच-पांच पैनेल्टी स्ट्रोक का मौका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुंछ और जम्मू पहले एक-एक स्ट्रोक को गोल में बदलने में असफल रहे। इसके उपरांत पुंछ की तरफ से तीन पैनेल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल दिया गया, जबकि जिला जम्मू की तरफ से लगातार चार पैनेलटी स्ट्रोक को गोल में बदल कर 4-3 गोल से जीत हासिल कर ली। इससे पूर्व जम्मू ने 14 वर्ष आयू वर्ग में कठुआ जिला को 3-0 गोल से हरा खिताब कब्जाया था। इसके चलते 14 और 17 वर्ष आयुवर्ग के दोनों फाइनल जीत कर जम्मू आवरऑल चैंपियन बन गया। अंडर 14 वर्ष में कठुआ की अन्नय को और 17 वर्ष में पुंछ की सोबिया को बेस्ट प्लेयर आफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें