फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIA Raid in Poonch: पुंछ टेरर फंडिंग केस में सरपंच समेत तीन के घर एसआईए का छापा, दस्तावेज बरामद

Wed, 28 Sep 2022 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुलिस ने बताया कि पहला छापा पुंछ नगर से चार किलोमीटर दूर कनूईयां गांव में एक घर में मारा गया। छानबीन के बाद टीम कुछ दस्तावेज भी साथ ले गई। दूसरी कार्रवाई पुंछ नगर से बारह किलोमीटर दूर बेरा गांव में की गई।
विज्ञापन
Poonch SIA Raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने पुंछ जिले में नेशनल कांफ्रेंस के सरपंच समेत तीन लोगों के घरों पर छापे मारे। घरों को बाहर से बंद कर सामान खंगाला गया। घर के सदस्यों से पूछताछ की भी गई। टेरर फंडिंग में कार्रवाई के दौरान दो भाइयों के घरों की तलाशी लेने के साथ ही कुछ सुराग जुटाए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार को पहला छापा पुंछ नगर से चार किलोमीटर दूर कनूईयां गांव में एक घर में मारा गया। एसआईए टीम ने घर में घुसते ही गेट बंद करवा दिया। छानबीन के बाद टीम कुछ दस्तावेज भी साथ ले गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई पुंछ नगर से बारह किलोमीटर दूर बेरा गांव में की गई। यहां पर भी एसआईए ने इनपुट के आधार पर पूछताछ और सामान खंगाला। सूत्रों ने बताया कि यह घर मोहम्मद हफीज और मोहम्मद हमीद के हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुंछ नगर में कार्रवाई के बाद एसआईए की एक टीम ने मेंढर के बालाकोट गांव में भी छापा मारा। नेशनल कांफ्रेंस नेता और गांव के सरपंच गुलसैद के घर पहुंची टीम ने घर खंगाला और दस्तावेज भी जांचे

ड्रग्स रैकेट, नकली करेंसी से जुड़ रहे तार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसआईए की कार्रवाई में ड्रग्स रैकेट, नकली करेंसी के जरिये टेरर फंडिंग के लिए पैसा जुटाने की बात सामने आई है। जिन दो भाइयों के घर छापा मारा गया, उनमें से एक ड्रग्स तस्करी के अलावा नकली करेंसी मामले में पहले भी हिरासत में लिया जा चुका है।

उस पर यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई थी। बेरा गांव में जिस ठिकाने को खंगाला गया, वह एलओसी के कृष्णा घाटी सेक्टर से सटा हुआ है। वहीं, बालाकोट गांव तो एलओसी के बिल्कुल नजदीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें