फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट कस्बे में बारिश से बाढ़, नौ फुट भर गया पानी, कई घर डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। तेज बारिश के बाद सुरनकोट कस्बे में आई बाढ़ से कस्बे के कई घर डूब गए। आठ से नौ फुट भरे पानी में वाहन तैरने लगे। पानी जमा होने से पहले लोगों ने दूसरी मंजिल या घरों की छतों पर चढ़कर जान बचाई। पुलिस और सेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगाें को सुरक्षित निकाला। पानी का स्तर कम होने पर कोई कार दीवार पर अटकी थी तो कोई गेट पर। सुरनकोट में इस तरह का सैलाब पहली बार आया है।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे तेज बारिश के बाद नालों का पानी मुख्य कस्बे में घुसना शुरू हो गया। ढलान वाले इलाकों से बाढ़ तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन जहां पानी जमा होने की जगह थी, वहां ढांचे डूबने शुरू हो गए। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। लोग घर की छत और ऊंची मंजिल की ओर भागे। सेना और पुलिस के जवानों ने भी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त जिला उपायुक्त बशारत हुसैन ने बताया कि बाढ़ के पानी में कई घर तकरीबन डूब गए थे। इतना ज्यादा पानी कैसे आया, इसकी जांच करवाई जाएगी। लोगों की ओर से अतिक्रमण के आरोप लगाए जाने पर एडीसी ने कहा कि सोमवार को अतिक्रमण के पहलू पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें