फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: क्रिकेट अकादमी सुंदरबनी ने कटड़ा अकादमी को हराया

विज्ञापन
 क्रिकेट खिलाड़ियों से हाथ मिलाते मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुंदरबनी राजीव शर्मा। - फोटो : sunderbani news
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-16 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक दिवसीय क्रिकेट शृंखला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सुंदरबनी के थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच रघुवीर क्रिकेट अकादमी सुंदरबनी और स्पोर्ट्स अकादमी कटड़ा में खेला गया। पहले खेलते हुए रघुवीर क्रिकेट अकादमी ने 275 रन बनाए। इसमें अमित 52, रघुवीर 50 और आयुष के 34 रन शामिल थे। स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी कटड़ा की तरफ से समर ने 3 विकेट लिए। 276 रन का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स अकादमी कटड़ा के बल्लेबाज 125 रन ही बना सके। अंश ने 40 रन बनाए। आयुष ने 3 विकेट लिए। इस तरह रघुवीर क्रिकेट अकादमी सुंदरबनी ने 150 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की। इस अवसर पर बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें