फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी 12 करोड़ का फंड लैप्स होने की जांच करवाएं : मंत्री राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जलशक्ति मंत्री जावेद अहमद राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जलशक्ति की 3200 परियोजनाएं हैं। इनमें से कई का काम पूरा हो चुका है। यह केन्द्र्र्र की परियोजना है। इसलिए पैसा मिलने में देरी हो रही है। हमें विश्वास है कि जल्दी ही पैसा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब मैं मंत्री बना था तब विभाग पर 4 हजार करोड़ की उधारी थी। आज 11 हजार करोड़ की है। मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी कहा कि हमें कुछ फंड दिया जाए ताकि हम सभी योजनाओं को पूरा कर सकें। राणा ने कहा कि मैं डीसी पुंछ से आग्रह करता हूं कि वह इस बात की जांच करवाएं कि जिले में गत वर्ष 12 करोड़ रुपये का फंड लैप्स क्यों हुआ। उसको सही समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें