राजोरी। राजोरी-पुंछ हाईवे स्थित मंजाकोट के ककोड़ा क्षेत्र में टिप्पर के साथ हुई टक्कर में स्कूटी सवार सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सरकारी शिक्षक मोहम्मद इख़लाक़ निवासी दबरोट स्कूल से छुट्टी के बाद घर की ओर जा रहे थे। काकोड़ा क्षेत्र में सामने से आ रहे एक तेज़ रफ्तार टिप्पर टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक मोहम्मद इखलाक निवासी दबरोट राजोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल शिक्षक को जीएमसी राजोेरी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी करने और शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद