फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीजीपी पहुंचे श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर, की पूजा अर्चना

विज्ञापन
पुंछ के श्री बूढ़ा  अमरनाथ मंदिर में शिवलिंग का अ​भिषेक करते डीजीपी।   - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। डीजीपी नलिन प्रभात ने सोमवार देर शाम पुंछ जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित भगवान भोले नाथ के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमर नाथ मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन

मंदिर समीति, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल के पदाधिकारियों ने डीजीपी का स्वागत किया। इसके बाद डीजीपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ श्री बूढ़ा अमर नाथ मंदिर स्वयंभू शिवलिंग का रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना की।
उन्होंने मंदिर समिति और अन्य धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर बैठक की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद डीजीपी, एडीजीपी आनंद जैन, आईजीपी जम्मू भीमसेन तूती और अन्य वरिष्ठ पुलिस, सीआरपीएफ और सैन्य अधिकारियों के साथ पुंछ नगर पहुंचे। जहां देर रात्रि तक श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा एवं जिले के सुरक्षा परिदृष्य पर पुलिस मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक देर रात समाचार लिखे जाने तक जारी थी। गौरतलब है कि 28 जुलाई से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें