पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में वीरवार दोपहर को मुगलरोड पर स्थित गांव दराबा में एक आटो चालक के नियंत्रण से बाहर हो कर नाली में जा घुसा। हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम घर भेज दिया गया।
घायलों की पहचान शाहनज़ाख़्तर पत्नी आज़ाद अहमद निवासी गुंथल तहसील सुरनकोट, मोहम्मद राशिद पुत्र अज़ीज़ दीन निवासी गांव तराड़ांवाली तहसील सुरनकोट और रज़िया बेगम पत्नी मोहम्मद हुसैन निवासी बफलियाज़ तहसील सुरनकोट के रूप में हुई है। वाहन को ज़करिया खान चला रहा था।