फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बारिश से गिरा पेड़, दो घंटे मंडी-पुंछ मार्ग रहा बाधित

विज्ञापन
पुंछ मंडी मार्ग पर गांव नंगाली बावली में गिरा पेड़। - फोटो : punch news
विज्ञापन
पुंछ। जिले में मंगलवार देर रात से बुधवार देर शाम तक करीब 20 घंटे हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे पुंछ-मंडी मार्ग पर भारी बारिश के चलते गांव नंगाली बावली में मार्ग पर एक बड़ा पेड़ टूट गिर गया। इससे मार्ग दो घंटे तक बाधित रहा। मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब दो घ़ंटे बाद पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

वहीं देर शाम करीब छह बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपजिला मेंढर के तोता गली क्षेत्र में बारिश से चलते भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। करीब डेढ़ घंटे बाद बीआरओ ने कड़े प्रयासों से मार्ग से मलबा हटाकर दोनों तरफ फंसे वाहनों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें