फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: युवती की गुमशुदगी व कथित शादी के मामले में परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी-बुधल मार्ग किया जाम, एएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। जिले के बुधल पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले फलीं क्षेत्र में शनिवार को एक स्थानीय युवती की गुमशुदगी और कथित दूसरी शादी के मामले को लेकर परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजोेरी बुधल मुख्य मार्ग पर धरना देकर सड़क को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि युवती काफी समय से लापता है और इस दौरान उसकी कथित दूसरी शादी कराए जाने की बातें सामने आ रही हैं। दूसरी शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, युवती का जल्द पता लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की तथा न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कहा कि पुलिस के पास पूरी जानकारी है लेकिन फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूचना मिलने पर एएसपी कोटरंका वजाहत हुसैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया तथा उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने का भरोसा दिया। काफी देर वार्ता के बाद लोगों ने सड़क से धरना समाप्त किया। जिसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिवार को आश्वस्त किया गया है कि जांच को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था बनाए रखें और जांच में पुलिस का सहयोग करें। -वजाहत हुसैन, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें