फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों को बंद करने के निर्देश

Tue, 08 Dec 2015 01:09 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी उपजिला के शिक्षा जोन लोअर हथल की शिक्षा अधिकारी विमला पठानियां ने निजी स्कूलों का दौरा कर विधार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की।
विज्ञापन


उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ  एजुकेशन बरनाड़ा तथा इंटरनेशनल स्कूल देवक के पास स्कूल चलाने की अनुमति नहीं होने पर दोनों स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए।

शिक्षा केंद्र पराट में विद्यार्थियों के बैठने की सुविधा ठीक नहीं होने पर कड़ा नोटिस लेते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बैठने के लिए अच्छी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन


जोनल शिक्षा अधिकारी लोअर हथल विमला पठानियां ने कहा कि जो स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं, उनके पास इससे पहले सोशल वेलफेयर विभाग की अनुमति थी, लेकिन इस वर्ष से सोशल वेलफेयर विभाग की अनुमति भी उनके पास नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को चलाने के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक की अनुमति ही अनिवार्य है। जिन निजी स्कूलों के पास शिक्षा विभाग के निदेशक की अनुमति नहीं होगी, उन सभी निजी स्कूलों को बंद करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें