जिले के मंगनाड़ इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
मंगलवार शाम पांच बजे सेना की 39 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने संयुक्त रूप से इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान शुरू किया।
इस दौरान सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकाने से तीन आईईडी सिलेंडर (तीन-तीन किलो प्रत्येक में), बोतल नुमा आईईडी (500 ग्राम), एके 47 की 113 गोली, दो एके 47 मैगजीन, 41 पीका राउंड, एक मैप, एक ग्रेनेड, दो गोला, एक सिमकार्ड, एक दूरबीन, पांच बैट्री, एक पठानी सूट, दो पाकिस्तानी नोट (50+10) बरामद किए।
फिलहाल इस आपरेशन में कोई भी आतंकी सुरक्षा बलों के हाथ नहीं लगा।