फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन में उमड़ी संगत

Tue, 24 Nov 2015 12:42 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। सर्दी के बावजूद नगर कीर्तन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों ने भी हिस्सा लिया और गुुरु का गुणगान किया।
विज्ञापन


पुंछ नगर में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुआ नगर कीर्तन शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरा।

पूरे रास्ते में गतका पार्टी ने करतब दिखाए, जिन्हें देख दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए। संगत की सेवा के लिए नगर में जगह-जगह इंतजाम किए गए। पानी और अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया।
विज्ञापन


कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु के प्रकाशोत्सव पर गुरु का गुणगान सुनने के लिए भारी संगत उमड़ती है। सोमवार को भी वक्ताओं ने गुरु के महान कार्यों के बारे में बताया। गुरु के प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारे की आकर्षक साजसज्जा की गई है।

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मेंढर कसबे में सोमवार को भी नगर कीर्तन निकाला गया। पिछले आठ दिन से कसबे का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। रोजाना की तरह श्री गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ, जो विभिन्न इलाकों से गुजरता हुआ गुरुद्वारा में वापस आकर समाप्त हुआ। यहां लंगर लगाया गया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रकाशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें