पुंछ। रविवार को सामाजिक संगठन सेवा भारती और नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन की तरफ से चलाए जा रहे ऋृषि कश्यप सेवा अभियान के तहत जिले के चार स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें मेंढर कस्बे, दराबा गांव, जलास गांव और पुंछ नगर के गीता भवन में शिविर लगाए गए।
इस दौरान विभिन्न रोग विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की जांच के उपरांत उन्हें निशुल्क दवाईयां प्रदान की। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में ऋृषि कश्यप सेवा अभियान के तहत देशभर से 145 के करीब चिकित्सकों का दल आया हुआ है, जो पांच-पांच के दलों में एक समय में कई स्थानों पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। संवाद