फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी ओलावृष्टि से सुरनकोट तहसील में अखरोट,सेब,मक्की,धान और राजमा की फसलें तबाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शुक्रवार देर शाम को लगभग डेढ़ घंटे हुई जोरदार ओलावृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में अखरोट, सेब, मक्की, धान और राजमा की फसलें तबाह हो गई हैं। प्रकृति की इस मार से क्षेत्र के किसान और बागवान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसानों और बागवानों ने उपराज्यपाल और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस बार कोरोना महामारी के बीच किसानों ने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ मिल कर कड़ी मेहनत से फसलें उगाई थीं। सोचा था कि इनसे ही कुछ कमाई हो जाएगी। लेकिन, ओलावृष्टि ने सब कुछ तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार देर शाम करीब पांच बजे सुरनकोट तहसील में अचानक ओले बरसने लगे, जोकि लगातार डेढ़ घंटे तक बरसते रहे। इससे तहसील के हाड़ी, मरहोट, डोडी, सैलां, बफलियाज, माड़ा, गुंथल, गुंडी, फजलाबाद, आदि क्षेत्रों में जहां अखरोट, सेब और नाशपाती के बाग हैं, वहां पर सारे फल जमीन पर गिर गए। इसके साथ ही क्षेत्र में उगाई गई मक्की, धान और राजमा के पौधे भी तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें